अमृत महोत्सव के मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवान के देगे अदम्य साहस एवं शौर्य कतरबों का प्रर्दशन

देहरादून

डिप्टी कमाण्डेट बीआईएएटी बीएसएफ देहरादून पी के जोशी ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वी वर्षगांठ भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला है यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना से एक जन के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है । इसी श्रृंखला में सीमा सुरक्षा बल के जाॅबाजों द्वारा अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ अनुशासनबद्ध होकर मोटर साइकिल से हैरतअंगेज कतरबों का प्रर्दशन पहली बार देहरादून शहर में आयोजित किया जायेगा। इस प्रर्दशन के दौरान बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स का लोकप्रिय बैंड भी अपने मधुर स्वर के साथ शामिल होगा। यह कार्यक्रम रविवार 29 मई 2022 को अपराह्न 5 बजे परेड ग्रांउड देहरादून उत्तराखण्ड में प्रदर्शित किया जायेगा ।
बार्डर सिक्युरिटी फोर्स के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग पंचायती राज निर्माण संस्कृति धर्मस्य पर्यटन एवं जलागम प्रबंधन उत्तराखण्ड सरकार  सतपाल महाराज द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गोरवशाली इतिहास के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं आम जनता में डेयर डेविल्स के माध्यम से देश के प्रति अगाड श्रद्धा एवं देश प्रेम की भावना और बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों के प्रति विश्वास पैदा करना है।

ज्ञातव्य है कि बार्डर सिक्युरिटी फोर्स की जाँबाज मोटर साईकिल टीम की उल्लेखनीय सफलता में सबसे पहली सफलता उस समय आई जब वर्ष 1992 में पहली बार गणतत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर अपना प्रर्दशन किया जिसे तत्कालीन महामहीम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने देखा व इसकी बहुत प्रशंसा की। वर्ष 2015 के गणतन्त्र दिवस परेड में इस जॉबाज टीम के प्रर्दशन व कार्य कौशल को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  व अमेरिकी राष्ट्रपति  बराक ओबामा ने टीम की न केवल देश में बल्कि अन्तराष्ट्रीय मंच पर कई बार प्रशंसा की। वर्ष 2018 में इस जॉबाज टीम ने उस वक्त इतिहास रच दिया जब महज 28 दिनों में 17 नये विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जिसको लिम्का बुक ऑफ रिकोर्ड सहित 08 अन्य रिकार्ड एजेन्सियो ने भी मान्यता प्रदान की है।
उन्होंने देहरादून वासियों से इस मौके पर परिवार सहित मोटर साईकिल शो को देखने के लिये 29 मई 2022 सायंकाल 04ः30 बजे परेड ग्राउन्ड देहरादून में आये यह आयोजन समस्त जनता के लिये निशुल्क है अतः अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउन्ड में आकर इस शो का आनन्द उठायें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts