नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त एटा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त एटा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नाबालिक को पूर्व में ही कर लिया गया था बरामद
दिनांक 27 मार्च 2022 को वादिनी पूजा (कल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली हाजा पर एक लिखित तहरीर दी गई कि प्रार्थिनी श्यामपुर में निवास करती है प्रार्थी की पुत्री उम्र 15 वर्ष दिनांक 26 मार्च 2022 को घर से समय 9:30 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी जो कि अभी तक घर नहीं पहुंची है काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया है अतः महोदय से निवेदन है कि प्रार्थी की पुत्री को तलाश करने हेतु कानूनी कार्यवाही करें| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर *मुकदमा अपराध संख्या-148/22 धारा- 363 आईपीसी* अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई|

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा नाबालिक की तलाश हेतु नाबालिक के घर के आस-पास एवं अन्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई सर्विलांस की सहायता लेते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिक को घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी ग्राम भवकरिया पोस्ट व थाना जैथरा जिला एटा उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है| अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम के द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान एटा उत्तर प्रदेश एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 28 मार्च 2022 को उक्त नाबालिक लड़की को एटा उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया था परंतु अभियुक्त उपरोक्त मौके से फरार हो गया था। नाबालिग से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त गणेश्वर के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया है।अभियुक्त पर  धारा- 363 366 376 आईपीसी धारा-3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गठित टीम सर्विलांस, मुखबिर तंत्र तथा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी। जिसके पश्चात दिनांक 25 मई 2022 को अभियुक्त उपरोक्त को एटा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त
घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी ग्राम भवकरिया पोस्ट व थाना जैथरा जिला एटा उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम म0उ0नि0 सोनल पुरी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts