Homeदेहरादूनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ली स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) नगर/देहात...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ली स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) नगर/देहात टीमों की गोष्ठी

नशे पर प्रभावी कार्यावाही के लिये दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून  द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में नियुक्त एसओजी टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा एसओजी टीमों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके पास उपलब्ध संसाधनों के विषय में जानकारी ली।

नगर व देहात क्षेत्र के एसओजी प्रभारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे वांछित/ईनामी अपराधियों की धर-पकड करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में युवाओं के मध्य बढ रही नशे की पृवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु एसओजी प्रभारियों को मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सर्विलांस व अन्य माध्यमों से निरतंर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये।

एसओजी के पास उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को एसओजी टीम को अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि संसाधनों की कमी के कारण अपराधों के अनावरण में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी।
उक्त गोष्टी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण एसओजी नगर तथा ग्रामीण में नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments