Homeदेहरादूनबीजेपी ने की प्रत्याशियो का पैनल तैयार करने को तीन सदस्यीय समिति...

बीजेपी ने की प्रत्याशियो का पैनल तैयार करने को तीन सदस्यीय समिति गठित

देहरादून 18 जुलाई ।

भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार ज़िले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन नामों के पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक के निर्देशानुसार हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है । गठित समिति में प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष  खजान दास प्रदेश उपाध्यक्ष  खिलेंद्र चौधरी को रखा गया है ।
चौहान ने बताया कि समिति को हरिद्वार ज़िले में प्रवास कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करके ज़िला पंचायत स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन लोगों के पैनल तैयार करके शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने लिए कहा गया है ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments