उत्तराखण्डदेहरादून

हाईकोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री नवीन जोशी ने ऋषिकेश भानियावाला सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत 3300 पेड़ों की कटाई पर उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रही है, जो न केवल वन्यजीवों बल्कि आम जनता के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।

इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जोशी ने कहा कि सरकार बिना उचित पर्यावरणीय आंकलन के और विशेषज्ञों की राय लिए बिना ही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह नीति वन्य जीवों, पारिस्थितिकी और स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है, वह एलीफेंट कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, उन्होंने कहा कि जहां हाथियों की नियमित आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से शिवालिक एलीफेंट रिजर्व को संरक्षित किया गया था, उन्होंने कहा कि लेकिन अब सरकार एक बार फिर उसी क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है।

जोशी ने कहा कि सरकार अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन करे परियोजना के लिए सभी आवश्यक पर्यावरणीय अनुमतियों और आंकलन रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में वन एवं पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए वैकल्पिक मार्गों पर विचार किया जाए और अधिक वृक्षारोपण की योजना बनाई जाए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles