देहरादून

भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की उठाई मांग 

देहरादून। चिरंजीवी भगवान परशुराम की जयंती 29 अप्रैल 2025 पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किये जाने और रुड़की नहर पर एक नई गंगा सभा के गठन की मांग के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के तत्वावधान में राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

यहां आज कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में महासभा के ब्राह्मण एकत्र हुए और उन्होंने चिरंजीवी भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किये जाने और रुड़की नहर पर एक नई गंगा सभा के गठन करने की मांग को लेकर राजेश कपिल प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और जल्द ही कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड पूर्व में कई वर्षो से ब्राह्मणों की विभिन्न संस्थाओं ने चिरंजीवी भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के संबंध में भेंट करके सरकार से सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी और जबकि विभिन्न धर्मो की मांग पर सरकार ने समय-समय पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये है।

इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि जिसमें गुरु गोविंद सिंह, छठ पूजा, शक ए बारात ,ईस्टर, जमात-उल-हिदा चेहल्लुम, महाराजा अग्रसेन जयंती , अंबेडकर जयंती, गुरु रविदास जयंती, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, महर्षि वाल्मीकि जयंती ,विश्वकर्मा पूजा दिवस, हरेला, मोहर्रम, बुद्ध पूर्णिमा गुड फ्राइडे, ईद उल फितर, क्रिसमस डे आदि ऐसे कई अवकाश है, जिनका हम सभी स्वागत करते है।

ज्ञापन में कहा गया कि लेकिन सरकारो ने ब्राह्मणों की उचित मांग को अनदेखा करते हुए कई वर्षों से ब्राह्मणों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अभी तक कोई ठोस निर्णय न लेकर ब्राह्मणों की उपेक्षा करने का काम किया है । ज्ञापन में कहा गया कि शीघ्र ही 29 अप्रैल 2025 से पूर्व सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है और कहा कि अन्यथा ब्राह्मण समाज उपवास, धरना, जनांदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगें और जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर महासभा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles