शिक्षा व पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वृक्षमित्र डॉक्टर सोनी सम्मानित
देहरादून। भारतीय दलित साहित्य अकादमी मसूरी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अम्बेडकर चौक मसूरी में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद् डॉक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व अकादमी अध्यक्ष सुनील सोनकर ने स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, फूलों के गुलदस्ते व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बताया गया कि वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी पेशे से शिक्षक हैं और अपने शिक्षण कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, पानी के जलस्रोतों को बचाने व जंगलों में आगजनी घटनाओं को रोकने के लिए विगत पैतीस वर्षो से जन जन को जागरूक व प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर बताया गया कि डॉक्टर सोनी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री,उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी व कई संस्थाओं, संगठनों ने सम्मानित किया हैं। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने डॉक्टर त्रिलोक चन्द्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दी और वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बधाई देते हुए कहा जिस सकलाना क्षेत्र की वह बहू हैं और वहां डॉ सोनी द्वारा अपने अध्यापन के साथ बहुत की उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा हैं। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



