देहरादून

निगमों व विभागों के कार्मिकों को आज भी नहीं मिल पाया सातवें वेतनमान का लाभः मोर्चा

देहरादून/ विकासनगर-

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्र सरकार आठवें वेतनमान की तैयारी कर रही है, वहीं इसके विपरीत आज तक कई विभागों और निगमों के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है जो कि बहुत ही कष्टकारी एवं हैरान करने वाला विषय है।

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि जिन निगमों व विभागों के कर्मचारियों का संख्या बल ज्यादा है, उनको तो सरकार ने डर के मारे दे दिया, लेकिन जिनका संख्या बल कम है, उनको आज तक वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया तथा उनकी पत्रावलियों को एक पटल से दूसरे पटल पर घुमाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़े दुःख की बात है कि इन आठ से दस वर्षों में इन कार्मिकों को लाभ न मिलना इस बात का संकेत करता है कि बगैर सुविधा शुल्क दिये कोई काम नहीं हो रहा है। नेगी ने कहा है कि बड़े आश्चर्य की बात है कि कई वंचित गरीब कर्मचारी आज भी अपने बच्चों की पढ़ाई- लिखाई, शादी, विवाह, घर, मकान आदि कार्य नहीं करवा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई कार्मिक इस उम्मीद में ब्याज पर पैसे उधार लेकर अपना काम चला रहे हैं तथा उनके वेतन का काफी पैसा ब्याज चुकाने में ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सिर्फ और सिर्फ विधायकों की सुख और सुविधाएं बढ़ाने पर ही केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी एवं जनता को कुछ देने की बात आती है तो विभाग में बैठे आला अधिकारी वित्त का रोना रोते हैं।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

उन्होंने कहा है कि जन संघर्ष मोर्चा सरकार से मांग करता है कि शीघ्र ही तमाम वंचित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दे, जिससे इनके साथ न्याय हो सक। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व अतुल हांडा मौजूद थे।

Show More

Related Articles