देहरादूनराजनैतिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार, जनता से किया समर्थन का आह्वान

फतवे के बल पर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : सीएम धामी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाग लिया और भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। उन्होंने कहा पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे।

Show More

Related Articles