Homeदेहरादूनमोदी सरकार के बजट मे हर वर्ग की भागीदारी:भट्ट

मोदी सरकार के बजट मे हर वर्ग की भागीदारी:भट्ट

देहरादून 1 फ़रवरी ,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने मोदी सरकार के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत का संकल्प बताया। उन्होंने कहा की बजट मे हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए के अहम निर्णय लिए गए है। इस समावेशी बजट से उतराखंड राज्य को काफी लाभ हासिल होने वाला है।

 

उन्होने कहा टैक्स स्लेब की घोषणा और इन्कम टेक्स में छूट बढ़ाने को देश की भांति राज्य के माध्यम वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। इसी तरह मोटे अनाज को लेकर श्री अन्न योजना पहाड़ की कृषि के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है क्योंकि इससे मंडवा, चौलाई आदि तमाम पृवतीय उत्पादों को ऊंचे दाम और बड़ा बाजार मिलना तय है। युवा उधमियों द्वारा कृषि स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाने से कृषि और औधानिकी मे बेहतर लाभ मिलेंगे।

इसी तरह हिमालयी क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन के लिए अलग से बजट में प्रावधान करना हमारे प्रदेश की अर्थिकी को मजबूत करेगा। केंद्र द्धारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का लाभ प्रदेश के 60 लाख से अधिक लोगों को भी मिलेगा फ्री राशन के रूप में मिलेगा। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड मे काम करने की घोषणा से राज्य मे रोजगार की अधिक संभावनाएं और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बजट से देश मे विकास की रफ्तार बढ़ना निश्चित है। 2014 के बाद 9 वर्षो मे भारतीय अर्थव्यवस्था आकार मे 10 से पांचवें स्थान पर पहुँच गयी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments