Homeआरोपकांग्रेस पार्टी करेगी भाजपा सरकारों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का...

कांग्रेस पार्टी करेगी भाजपा सरकारों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठः- मथुरा दत्त जोशी

देहरादून 4 मई

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें केवल जनता को गुमराह करने, मंहगाई, भ्रष्टाचार व बरोजगारी को बढ़ावा देने, गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों का उत्पीडन करने तथा लोगों की भावनायें भडकाकर देश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सत्ता हांसिल करना चाहती हैं जिसके विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल दिनांक 5 मई, 2023 को प्रदेशभर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में भाजपा सरकारों की शुद्धि-बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करेगी।

प्रदेश कंाग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कल प्रदेशभर के सभी जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में भाजपा सरकारों की शुद्धि-बुद्धि के लिए कांग्रेसजनों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड के अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी या विपिन रावत हत्याकाण्ड सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।

करन माहरा ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाडियो द्वारा लगाये गये शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच को लेकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाले  बजरंग पूनिया जैसे खिलाड़ी दिल्ली के जन्तर-मन्तर मे पिछले एक माह से लगातार आन्दोलन कर रहे हैं, परन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नही है अपितु अपराधी को बचाने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं उत्तराखण्ड मे लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, विधानभा बैकडोर भर्ती सहित राज्य में हुए लगभग सभी भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है तथा राज्य सरकार द्वारा दोषियों को लगातार संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ त्रासदी में प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं ठोस निर्णय लेने में केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें केवल लोगों की भावनायें भडकाकर देश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेसजन भाजपा सरकारों की बुद्धि-शुद्धि के लिए दिनांक 5 मई, 2023 को प्रदेशभर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकारों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments