HomeUncategorizedसुचारु और सुरक्षित यात्रा मे व्यवधान डालने को कांग्रेस अपना रही हथकंडे...

सुचारु और सुरक्षित यात्रा मे व्यवधान डालने को कांग्रेस अपना रही हथकंडे : भट्ट

देहरादून -:17 जून,

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस राज्य मे सुचारु और सुरक्षित चार धाम यात्रा को लेकर देश विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं मे उत्साह है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नही पा रही है और इसमे व्यवधान डालने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पहले जोशीमठ व मसूरी में हुए राजनैतिक प्रदर्शन और अब कर्मचारियों को बरगलाने वाली उनके नेताओं की बयानबाजियां से तो यही साबित होता है ।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों द्वारा पूछे गए कांग्रेस के आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि वर्तमान 6 माह यात्रा व मानसून सीजन के चलते सभी लोगों के साथ सरकारी कर्मचारियों को भी अत्यधिक सतर्क होकर काम करने की जरूरत है । हाल में ही देश ने देखा कि किस तरह सावधानी और सतर्कता से विध्वंसकारी चक्रवात में भी सुरक्षित रहा जा सकता है । इसीलिए यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से धामी सरकार ने कर्मचारियों पर हड़ताल व अन्य विरोध कार्यक्रमों पर रोक लगाई है । चूंकि इस वर्ष अब तक की यात्रा सुरक्षित चल रही है और सफलता के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं । लेकिन लगता है कांग्रेस नेताओं को यह हज़म नही हो रहा है तभी वे कर्मचारियों को ढाल बनाकर अनर्गल आरोपों से उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहे हैं । इससे पूर्व भी उनके द्वारा जोशीमठ आपदा को लेकर दुनिया भर में अफवाह फैलाकर पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को रोकने का प्रयास किया, साथ ही पीक यात्रा सीजन में इनके वरिष्ठ नेता मसूरी में धरना कर यात्रा में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे ।

भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा, क्या कांग्रेस नहीं चाहती है कि यात्रा सुरक्षित और सफल रहे ताकि आने वाले समय में एक बार फिर यह यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ बने । लेकिन हमारी सरकार भयमुक्त व सफल चारधाम यात्रा व अन्य यात्राओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । उन्होंने काँग्रेस को सलाह देते हुए कहा, उन्हें जिम्मेदारी से विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए ।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular