HomeUncategorizedसेतु आयोग को विकास कार्यों के नियोजन एवं समन्वय के लिए ऐतिहासिक...

सेतु आयोग को विकास कार्यों के नियोजन एवं समन्वय के लिए ऐतिहासिक कदम:भट्ट

देहरादून 25 जुलाई,

भाजपा ने धामी सरकार द्वारा सेतु आयोग को विकास कार्यों के नियोजन एवं समन्वय के लिए ऐतिहासिक व निर्णायक कदम बताया है । साथ ही रजिस्ट्रार ऑफिस में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर उच्च स्तरीय एसआईटी जांच की घोषणा के लिए जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने सरकार द्वारा सेतु आयोग और रजिस्ट्रार कार्यालय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच की घोषणा के लिए जनता की तरफ से सीएम श्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है । उनकी तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी के निर्देशों पर योजना आयोग के स्थान पर अधिक व्यावहारिक सेतु आयोग बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेतु आयोग राज्य में विकास की विभिन्न योजनाओं के निर्माण में आपसी समन्वय स्थापित करेगा । जो आने वाले समय में योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वहन में पहले से अधिक व्यावहारिक और लाभकारी साबित होगा ।

भट्ट ने देहरादून रजिस्ट्रार ऑफिस में पाई गई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय एसआईटी के गठन का स्वागत किया है । उन्होंने कहा, धामी सरकार की भ्रष्टाचार पर की गई इस नई चोट से पुनः साबित हुआ है कि भाजपा सरकारें जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही जांच के बाद इस काले कारोबार में लगे दोषी भी सलाखों के पीछे होंगे । इस पूरे प्रकरण में, स्वयं छापा मारने से लेकर आगे की उच्च स्तरीय जांच बैठाने के निर्णय के लिए उन्होंने सीएम धामी की प्रशंसा की है ।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments