Homeउत्तराखण्डभाजपा अध्यक्ष कुमायूँ मंडल रवाना, बागेश्वर उप चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के...

भाजपा अध्यक्ष कुमायूँ मंडल रवाना, बागेश्वर उप चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

देहरादून,

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आज रात सबसे पहले काशीपुर पहुंचेंगे । जिसके उपरांत बुधवार 13 सितम्बर को हल्द्वानी में आयोजित नैनीताल लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मेलन में शिरकत करेंगे । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंचेंगे । वहां सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे । जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा के मद्देनजर 15 तारीख को धारचूला के नारायण आश्रम और चकोड़ी का निरीक्षण करेंगे । इसके बाद 16 सितंबर को बागेश्वर पहुंचकर उपचुनाव के नतीजों को लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों के संग समीक्षा करेंगे । चौहान ने बताया कि बागेश्वर ने कुमायूं प्रवास समाप्त करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष 16 तारीख को ही ग्वालदम होते हुए कर्णप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे । 17 सितंबर को वह पोखरी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धामी कैबिनेट द्वारा औली विकास प्राधिकरण के गठन को क्षेत्रीय विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए स्वागत किया है । उन्होंने औली को पर्यटन के क्षेत्र में अधिक विकसित करने के लिए उठाए इस निर्णय के लिए जोशीमठ की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है । साथ ही कहा कि Skiing Destination Plan एवं उसके क्रियान्वयन हेतु विशेष प्राधिकरण के गठन को यहां के पर्यटन व्यवसाय में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाला साबित होगा । उन्होंने कहा, राज्य सरकार द्वारा विशेष पर्यटन विकास क्षेत्र घोषित करने से औली में मौजूदा स्कीइंग आधारभूत संरचनाओं में बड़े पैमाने पर सुधार होगा । उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रयास औली के लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य स्थल की पहचान को विश्व में शीर्ष पर पहुंचाएगा, साथ ही स्थानीय आर्थिकी को अधिक बेहतर बनाएगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments