Homeदेहरादूनतकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद...

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद की 34वीं बोर्ड बैठक हुई संपन्न

देहरादून,

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विधान सभा में स्थित तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद की 34वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गयी।

मंत्री ने कहा कि 33 वीं बैठक की पुष्टिकरण के आधार पर डॉ.ए.के. गौतम नन्ही परी सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल में अभियोग चलाये जाने तथा डॉ. सरीश चन्द्रवंशी, सहायक प्रो0 जी.बी.पन्त इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नालॉजी, पौड़ी के विरुद्ध उच्च न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को विभागीय अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री ने कहा की बोर्ड बैठक में प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), रोबोटिक इंजीनियरिंग, डाटा साइन्स, तथा गेमिंग एनिमेंशन में डिग्री कोर्स उपलब्ध कराने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रशासनिक परिषद, रविनाथ रमन, सदस्य सचिव, डॉ. वी.एन. काला, तथा प्रशासनिक परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments