Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक को दी 15...

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक को दी 15 करोड़ की सौगात

श्रीनगर/देहरादून, 04 मार्च,

प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों की ओर निरंतर कार्य रही है। जिसका लाभ सीधा आम जनमानस को मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने श्रीनगर-खिर्सू,मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा का संचालन होने से आमजनमानस को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर के राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ व श्रीनगर में गंगा म्यूजियम केंद्र का भूमि पूजन किया।

वहीं उन्होंने विकासखंड खिर्सू में 15 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नव निर्मित विकासखंड मुख्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में ब्लॉक का कार्य पूर्ण किया गया है। कहा कि मुख्यालय के अधिकारी व कार्मिकों के अलावा आम जनमानस को नये भवन बनने से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कई विकास कार्यों का कार्य पूरा हो चुका है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इसके उपरांत उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई और क्षेत्रवासियों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments