Homeउत्तराखण्डकांग्रेस भवन में हनुमान जयंती पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

कांग्रेस भवन में हनुमान जयंती पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

देहरादून,
हनुमान जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया साथी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष मथुराधार जोशी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर अवश्य होते रहना चाहिए साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग धर्म को मानने वाले लोग हैं न कि भारतीय जनता पार्टी की तरह धर्म की ठेकेदारी करने वाले लोग नही।
कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सरकार के लिए निकाय चुनाव का समय से कराने में नाकाम है ,ना तो नए निगम वार्डों को लेकर अभी तक कोई भी रूपरेखा तैयार हो पाई है और साथ ही कुछ मामले अदालत में विचाराधीन है जिसके चलते इतनी शीघ्र चुनाव करना सरकार के लिए एक चुनौती है साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जब भी हो कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए हर वक्त तैयार है।बागी कार्यकर्ताओ के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा की जिन लोगों किसी तरह की विचार धारा नही वही लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं जिसका परिणाम पार्टी भाजपा में हो रहे विद्रोह से समझा जा सकता है।
बाइट:मथुरा दत्त जोशी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments