Homeउत्तराखण्डश्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर रीजनल पार्टी ने की विचार गोष्ठी 

श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर रीजनल पार्टी ने की विचार गोष्ठी 

देहरादून,
टिहरी जन क्रांति के नायक स्वर्गीय श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदेश कार्यालय में श्री देव सुमन के योगदान पर विचार गोष्ठी आयोजित की तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री देव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि श्री देव सुमन का बलिदान युगों युगों तक दमन और गुलामी के खिलाफ संघर्ष बुलंद करने की प्रेरणा देता रहेगा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पार्टी प्रत्येक जिले में कम से कम एक चौक पर श्री देव सुमन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार से मांग करेगी तथा श्री देव सुमन के नाम पर कुछ विकास योजनाएं संचालित करने के लिए भी अनुरोध करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र गुसांई ने कहा कि उत्तराखंड में प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर की किताबों मे और इंटरमीडिएट में इतिहास की किताबों में श्री देव सुमन की जीवनी को शामिल करने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सुमित थपलियाल, कलम सिंह रावत, शशि रावत आदि तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments