Homeउत्तराखण्डशहीद परिजन को सरकारी नौकरी देने की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाने

शहीद परिजन को सरकारी नौकरी देने की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाने

देहरादून 2 अगस्त।

शहीद सैनिक परिवारों की आर्थिक मदद 50 लाख करने पर भाजपा, मुख्यमंत्री धामी का आभार कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित करने जा रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिक परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 5 गुना बढ़ोत्तरी से वीर सैनानी राज्य में उत्साह का माहौल हैं । इसी तरह शहीद परिजन को सरकारी नौकरी देने की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाने के बाद, प्रत्येक व्यक्ति सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का सम्मान करना चाहती है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ इस आभार कार्यक्रम को सभी जिलों में आयोजित करने जा रही है । सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी (सेवानिवृत्त) के हवाले से उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक राहत राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया है । साथ ही और शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को 5 साल के भीतर नौकरी देने की घोषणा की है।

पार्टी की जिला सैनिक प्रकोष्ठ इकाई द्वारा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी उत्तराखंड के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिला संयोजक एवं सहसंयोजक के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

सेवानिवृत कर्नल भंडारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 3 अगस्त को टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा,
4 अगस्त को देहरादून और नैनीताल, 5 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़, 6 अगस्त को चमोली और चम्पावत, 7 अगस्त को उत्तरकाशी और बागेश्वर, 8 अगस्त को ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार और 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments