Homeअपराधअवैध तमंचे , 06 जिन्दा कारतूसों के साथ अभियुक्त को दून पुलिस...

अवैध तमंचे , 06 जिन्दा कारतूसों के साथ अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

देहरादून(नेहरू कॉलोनी),

अजीमुदद्दीन निवासी अजबपुर कला, नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी में शिकायती पत्र दिया था की उनके दामाद (सबील) और उनकी पुत्री के बीच में आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा है, उनके दामाद द्वारा उनके घर पर आकर उनके साथ गाली गालीच की गयी तथा उनकी पुत्री के द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास किया गया तो उनके दामाद द्वारा उन्हें तमंचा दिखाकर डराया धमकाया गया तथा बाहर देख लेने की धमकी दी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में संगीन धाराओं और आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग दीपनगर के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा तथा 06 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

 

अभियुक्त सबील खान पुत्र जफर खान निवासी मकान नंबर 764/4 योगेंद्र पुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments