Homeदेहरादूनडीएम सविन बसंल की बड़ी कार्यवाही, बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने...

डीएम सविन बसंल की बड़ी कार्यवाही, बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने तथा घटना को छुपाने पर हुई कार्यवाही 

देहरादून,

रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती, सहसपुर में 05.12.2024 को घटित घटना जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्राएं घायल हुई। उक्त घटित घटना की सूचना बीईओ द्वारा समयान्तर्गत उच्चाधिकारियों को नही देने, विद्यालय में घटना घटित होने के चार दिन बाद भी स्थलीय निरीक्षण नही करने, प्रधानाध्यापिका द्वारा कतिपय बार विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की सूचना के उपरांत भी विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु कोई कदम नही उठाने, घटना के चार दिन बाद विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु विलंब से आदेश निर्गत करने पर हुई कार्यवाही ।

घटना के कारण जनसमुदाय में विभाग प्रशासन की छवि धूमिल होने, बच्चों के जानमाल से खिलवाड़ करने, खण्ड शिक्षा अधिकारी के पदेन दायित्वों का निर्वहन नही करने के फलस्वरूप जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा दी गई थी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि। खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर रहते हुए अपने कार्य-दायित्वों के निर्वहन का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए वर्ष 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिनिर्गत की गयी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments