Homeदेहरादूनमुख्य विकास अधिकारी/ उप जिलानिर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आरओ/ एआरओ हेतु...

मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिलानिर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आरओ/ एआरओ हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Dehradun,

नगर निकाय निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादन करने हेतु  नगर निगम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिलानिर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आरओ/ एआरओ हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकन पत्र वितरण से लेकर नाम निर्देशन पत्रों की जांच समीक्षा तथा प्रतीक चिन्ह आवंटन, मतदान तक की तक संपूर्ण जिम्मेदारी को विस्तृत रूप में समझाया। तथा अधिकारियों की शंका का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह द्वारा निर्वाचन की गाइडलाइन की बारीकी से जानकारी समस्त आरओ/ एआरओ को दी गई।

प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया, नियमों और प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी द्वारा अधिकारियों को आईएफएमएस की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिलानिर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को भली भांति समझ लें, यदि किसी की कोई शंका हो तो अपनी शंकाओं का समय रहते समाधान कर ले. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपनी तैयारियां को समय से पूर्ण कर ले।

 

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह एवं के के मिश्रा सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments