Homeआरोपरुड़की और हरिद्वार की घटना मे हुई समान कार्यवाही, कानून से कोई...

रुड़की और हरिद्वार की घटना मे हुई समान कार्यवाही, कानून से कोई बड़ा नही: चौहान

देहरादून

भाजपा ने ऋषिकेश और रुड़की को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रुड़की और हरिद्वार मामले मे समान कानूनी कार्यवाही की जा रही है और कानून से बड़ा कोई नही है। कांग्रेस विधानसभा,लोकसभा के बाद निकायों में हार की हैट्रिक लगने से बुरी तरह बौखला गई है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने ऋषिकेश की घटना को लेकर दिए बयान पर कहा कि प्रदेश में पहले सम्प्रदायवाद, फिर जातिवाद और अब क्षेत्रवाद का जहर घोलने का पाप कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल और उत्तराखंड के लोगों पर पूर्व मे अपमानजनक बयान को लोग देख चुके है। जिससे राजनीतिक नुकसान देखते हुए इन्होंने सार्वजनिक माफी तक मांगी थी। अब पुनः वह फिर से भ्रम और झूठ फैलाकर ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। समूचे प्रदेश वासियों को धामी सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि किसी भी घटना के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि रुड़की में हुई घटना मे कानून वहां पर कड़ाई से अपना काम कर रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि राजनैतिक रसूख के चलते आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं होगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि समान नागरिक कानून ही नहीं हर मामले मे सरकार समानता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से कांग्रेस सरकार से बाहर है इसलिए शायद वह अपना जंगलराज भूल चुकी है। लेकिन धामी सरकार सुचिता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments