Homeउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले संपन्न, सेमीफाइनल...

38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले संपन्न, सेमीफाइनल और फ़ाइनल की जंग कल

38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले संपन्न, सेमीफाइनल और फ़ाइनल की जंग कल

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लॉन बॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हो चुके हैं। इन रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें तय हो गई हैं।

महिला पेयर्स मुकाबले 

झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 19-11 से हराया, उत्तराखंड ने दिल्ली को 15-6 से मात दी। असम ने बिहार को 27-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि ओडिशा ने मणिपुर को 30-12 के अंतर से हराया।

इसके बाद हुए दूसरे चरण में झारखंड ने दिल्ली को 17-11 से हराया, पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 15-8 से पराजित किया। असम ने ओडिशा को 14-13 से हराया, जबकि बिहार ने मणिपुर को 18-15 से मात दी।

अब महिला पेयर्स के सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला ओडिशा से होगा, जबकि असम और पश्चिम बंगाल की टीमें आमने-सामने होंगी।

 

महिला ट्रिपल्स मुकाबले 

दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बीच रोमांचक मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने 19-16 से जीत दर्ज की। असम ने उत्तराखंड को 28-7 से हराया, झारखंड ने बिहार को 25-10 से मात दी, जबकि ओडिशा और मणिपुर का मुकाबला 15-15 से टाई रहा।

दूसरे चरण में दिल्ली ने असम को 27-10 से हराया, पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 21-9 से मात दी, झारखंड ने ओडिशा को 29-8 से हराया, और बिहार ने मणिपुर को 18-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब सेमीफाइनल में दिल्ली का मुकाबला बिहार से होगा, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल की टीमें आमने-सामने होंगी।

 

पुरुष सिंगल्स मुकाबले 

पश्चिम बंगाल ने असम को 21-16 से हराया, उत्तराखंड ने ओडिशा को 20-16 से मात दी। झारखंड ने बिहार को 21-15 से हराया, जबकि मणिपुर ने दिल्ली को 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अब पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल का सामना बिहार से होगा, जबकि झारखंड और असम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

पुरुष फोर्स मुकाबले 

झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-7 से हराया, उत्तराखंड ने ओडिशा को 12-11 के करीबी अंतर से हराया। असम ने दिल्ली को 15-9 से हराया, जबकि मणिपुर ने बिहार को 16-15 से मात दी।

अब पुरुष फोर्स के सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा, जबकि असम और पश्चिम बंगाल आमने-सामने होंगे।

सेमीफाइनल और फ़ाइनल मुकाबले कल देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले जाएंगे। सभी टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments