Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी ने चार धाम यात्रा की श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ...

बीकेटीसी ने चार धाम यात्रा की श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

उत्तराखंड,
उत्तराखंड में आगामी यात्राकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की ऑनलाइन बुकिंग श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर शुरू हो गयी है।
बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं। तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में होने वाली प्रातः कालीन, सायं कालीन तथा लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून की अवधि तक के लिए बुक कर सकते हैं। पूजा हेतु शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गयी है।
श्री बदरीनाथ धाम की पूजा में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती आदि शामिल हैं। इसी तरह श्री केदारनाथ धाम की पूजा में रुद्राभिषेक, लघु रुद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा, सायं कालीन आरती आदि शामिल है। ऑनलाइन पूजा के शुल्क मंदिर समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बीकेटीसी की वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं। श्री बदरीनाथ हेतु कुल 32 महाभिषेक तथा अभिषेक पूजा तथा केदारनाथ हेतु 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई हैं। इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम हेतु 30 फीसदी तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु 20 फीसदी पूजाएं ऑनलाइन बुक हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments