Homeमसूरीबिछड़ो को अपनों से मिलवाकर दूर पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य

बिछड़ो को अपनों से मिलवाकर दूर पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य

मसूरी : आज  मसूरी पुलिस को एक नाबालिग किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पर लाकर पूछताछ की गई तो नाबालिक द्वारा स्वयं को ग्राम पाली, पोस्ट कुतनोला, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 16 वर्ष का होना बताया, साथ ही यह भी बताया कि वह उत्तरकाशी स्थित अपने घर से घर वालों को बिना बताए मसूरी आ गया, जहां पर वह किसी नौकरी की तलाश में था। नाबालिग से उसके परिजनों के सम्बंध में जानकारी कर परिजनों से संपर्क उन्हें कोतवाली मसूरी बुलाया गया। बालक के पिता के कोतवाली पहुंचने पर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए नाबालिग किशोर को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

नाबालिक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular